Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

छठ पूजा में फूलो का...

छठ पूजा में फूलो का...

आओं आज छठ पूजा करके
सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाये। 
और फूलों की माला बनाकर
अपने देवों को पहनाये। 
बहुत नाजुक होते है फूल 
जो सबके काम आते है। 
मोहब्बत में रंग भरते है। 
तो कभी स्वागत में 
अहंम भूमिका निभाते है। 
ये फूल भी दोस्तों
बड़े अजीब होते है। 
माला बनकर प्रभु के 
गले में डाले जाते है। 
तो कभी अपना बनाने 
के लिए चढ़ाये जाते है। 
सच कहे तो फूल सदा 
सभी को खुशबू देते है। 
और देने वाले की नियत
को प्यार से दर्शाते है। 
छठ पूजा में भी फूल
अपनी उपस्थिति दर्ज कराते। 
और जीवन कि कहानी 
ये स्वयं ही कहते है।
कभी हँसते है तो कभी रोते है
पर दिल किसी का नहीं तोड़ते है।
इंसान फूलो से विपरीत होकर 
भावनाओं से खेलते है। 
जिसमें फूलों का सहारा लेकर
अपना स्वार्थ सिद्ध करते।
होते है न फूल विचित्र ना
जो सभी के काम आते। 
और खुद के लिए कभी भी
ये कुछ नहीं मांगता है।
हर पूजा पाठ में फल
भूमिका अपनी निभाते।। 


जय जिनेंद्र 

संजय जैन "बीना" मुंबई

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ