Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हिंदू राष्ट्र भारत को घोषित करवाने के लिए पश्चिम बंगाल में संतों ने भरा हुंकार।

हिंदू राष्ट्र भारत को घोषित करवाने के लिए पश्चिम बंगाल में संतों ने भरा हुंकार।

 हिंदू राष्ट्र अधिवेशन पश्चिम बंगाल के हावड़ा के शरद सदन सभागार मे
 पीठ परिषद आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी पश्चिम बंगाल, आदि गुरु शंकराचार्य सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट एवं एस्ट्रोलॉजी एवं एस्ट्रोलॉजर वेलफेयर  के तत्वाधान में 11 जुलाई को बंगाल के प्रमुख साधु, संत, महात्मा, समाजसेवी, राष्ट्रभक्तों के उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम का अध्यक्षता दंडी स्वामी तारकेश्वर महंत ने किया। कार्यक्रम का शुरुआत  सनातन ध्वज तोलन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।
पूज्य पाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के हिंदू राष्ट्र अभियान को साकार रूप देने के लिए पश्चिम बंगाल  के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधि राष्ट्रभक्त उपस्थित हुए ।

समाज सेवी राष्ट्रभक्त हिरण्मय गोस्वामी जी ने अपने वक्तव्य में सभी ग्रामवासी क्षेत्र वासियों से हिंदू राष्ट्र के लिए हुंकार भरने को कहा।
 बंगाल के सबसे सक्रिय संत स्वामी निर्गुणानंद जी महाराज ने बच्चों के संस्कार, हिंदुओं के परंपरा एवं बंगाली संस्कृति पर प्रकाश डाला । उनका कहना था हिंदू राष्ट्र के लिए सबसे पहले अपने परिवार में हिंदुत्व को जागना पड़ेगा।

पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य, विश्व ब्राह्मण भूषण से सम्मानित अधिवक्ता प्रेमचंद्र झा जी ने गोवर्धन मठ पुरी से चलाए जा रहे अभियान को व्यक्त किया। उनका कहना था देश में हजारों समस्याएं हो सकती है सभी का समाधान एक ही है जब तक भारत हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं होगा एवं सनातन शासन स्थापित नहीं होगा तवतक किसी भी मान विन्दुओ का रक्षा पुर्न रुप  से संभव नहीं लगता, इसलिए जल्द से जल्द भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए सभी संत, महात्मा, राष्ट्र भक्तो को अपने-अपने स्तर पर गांव-गांव में जन जागरण एवं आंदोलन चलाना चाहिए।
उपस्थित सभागार में सभी राष्ट्र भक्तों ने जयकारा के साथ पुरी शंकराचार्य जी महाराज के अभियान को घर-घर पहुंचने का समर्थन किया ।

आनंद वाहिनी के पूर्व महामंत्री पिंकि गोस्वामी ने शंकराचार्य जी महाराज के अभियान को मातृशक्ति में जागने का अभियान आह्वान किया ।

 आरामबाग टीवी के मालिक जर्नलिस्ट शेख सफीकुल असलम ने अपने  वक्तव्य में कहा कि यदि विश्व में शांत चाहिए तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए क्योंकि  विश्व बंधुत्व की भावना सनातन भावना से ही उत्पन्न होता है।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आदित्य वाहिनी के प्रांतीय अध्यक्ष श्री देवाशीष गोस्वामी ने बहुत दक्षता पूर्वक  आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को आभार व्यक्त किया ।
श्री त्रिभुवन पुरी जी महाराज, संन्यासी रामानंद तीर्थ, शरवानंद अवधूत, स्वामी अद्वैतानंद, आचार्य गोपाल खत्री, जयंत गोस्वामी, भास्कर घोष, मूलचंद राठी एवं अन्य भक्त ने भी अपने विचार रखें ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री  गोकर्ण सोरेवाल, राजकुमार मुंद्रा, धनेश रंधेर, मालचंद चांडक, उषा गुप्ता, सुरेश लाभ, गुड्डू राठी, भवानी प्रसाद भट्टाचार्य, राजेंद्र सोनी, अभिजीत बैनर्जी, सुब्रतो पाल, रीता गोस्वामी, मोनालिसा सेठ, पार्थो सेठ, पंडित शिबू ,अशोक कंदोई, सत्यनारायण बाहेती, अभिनेता अभिक बनर्जी, अभिनेत्री लक्ष्मीरूपा बनर्जी, संतोष चौधरी, प्रकाश पांडे एवं अन्य सक्रिय रहे। 
हम भारत भव्य बनाएंगे,हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे एवं हर हिंदू सेना हो, हर हिंदू सनातनी हो के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। हर हर महादेव।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ