पति की आयु का व्रत
दर्द सहने की अबआदत-सी हो गई है।
प्यार किया है तो
इसे सहना पड़ेगा।
कांटो पर चलकर
मोहब्बत को पाना पड़ेगा।
बीत जायेंगे दुखभरे दिन
काँटों पर चलचल कर।
और मोहब्बत करने वाली को
समाने आना पड़ेगा।।
जब प्रेमी-प्रेमिका थे
तब की बात अगल थी।
जिंदगी जीने का तबका
अंदाज भी अलग था।
अब पति-पत्नी बनकर
दाम्पत्य जीवन जी रहे है।
हर धार्मिक रीति रिवाज
और त्यौहारों को मान रहे है।
इसी श्रृंखला में पत्नी
करवाचौथ को समझ रही है।
और पति की लम्बी
आयु का व्रत रखकर।
पत्नी अपना धर्म
आज निभा रही है।
मानो सावित्री की याद
हमे दिला रही है।।
कितने तीज त्यौहार और व्रत
सिर्फ पत्नियाँ ही करती है।
और अपने परिवार का
सुरक्षा कवच स्वयं बनती है।
कभी ये सीता-दुर्गा बनकर
अपना रूप दिखती है।
और रक्षा करने अपने घर की
पुरुषों जैसी बन जाती है।।
करवा चौथ के पवन
त्यौहार पर सभी पाठकों को
बधाई और शुभकामनाएं।
जय जिनेन्द्र
संजय जैन "बीना" मुम्बई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com