Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शब्दाक्षर द्वारा दीपावली स्नेह मिलन व काव्य अनुष्ठान संपन्न

शब्दाक्षर द्वारा दीपावली स्नेह मिलन व काव्य अनुष्ठान संपन्न

शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था राजस्थान ईकाई द्वारा नानसागेट स्थित मिश्रा भवन में दीपावली स्नेह मिलन व काव्य अनुष्ठान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शब्दाक्षर राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी कैलाश चोटिया थे। मंच पर शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार जांगिड प्रदेश संगठन मंत्री मुरली मनोहर चोबदार इंजीनियर भंवरलाल जांगिड़ रामावतार सबलानिया थे।
कार्यक्रम में कवियों ने एक से बढ़कर एक सरस रचनाएं प्रस्तुत कर समां महकाया। कवि भवानी शंकर सैनी डाॅ कैलाश शर्मा सुरेश कुमार जांगिड संत कुमार सोनी जगदीश प्रसाद जांगिड रमाकांत सोनी नेमीचंद चोबदार ओमप्रकाश सैन सज्जन जोशी गंगाधर सिंह सुण्डा भंवर सिंह भंवर ने गीत गजल कविताएं सुनाकर महफिल में चार चांद लगाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने दूरभाष पर स्थानीय कवियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की।कार्यक्रम में सीताराम घोडेला दिनेश चन्देल प्रदीप कच्छावा अनु महर्षि सुरेन्द्र ख्यालिया वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ सागरमल वर्मा नवीन सैनी सुदर्शन मिश्रा नारायण मिश्रा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष कवि रमाकांत सोनी ने किया। आयोजक अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय महामंत्री चक्रपाणी मिश्रा ने कवियों का आभार व्यक्त किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ