चुनावी हलचल और बेरोजगारी
जय प्रकाश कुवंर
चुनाव आते ही शिलान्यास और उद्घाटनों की, बाढ़ सी आ गयी है।
लगता है बैसाख के चिलचिलाती धूप में सुखद, सावन के बादलों की झड़ी लग गयी है।।
गाँव और शहरों में जो खैरात रोज बंट रहा है।
इससे लोगों की कार्यक्षमता हर रोज घट रहा है।।
चुनाव के समय खैरात और आश्वासन का, प्रचलन हद से ज्यादा बढ़ रहा है।
इस बांटने और आश्वासनों के तले दबकर, बेरोजगार युवाओं का हक मर रहा है।।
कंधे पर पार्टी झंडा लेकर चलना, कुछ बेरोजगारों का रोज का जीविका आधार है।
जब तक चुनावी हवा चलेगी तब तक, उनका यही उनकी खुशी है और यही आहार है।।
हर साल देश में कहीं न कहीं चुनावों की, लड़ी लग गयी है।
उधर देखते देखते युवा बेरोजगारों की, देश में करोड़ों की झड़ी लग गयी है।।
सब अंधे पार्टी वाले मिलजुलकर जनता में, रेवड़ियाँ बांट रहे हैं।
हरेक पार्टी के मुखौटा पहने कुछ दबंग लोग, गरीब बेरोजगारों का हक मार, चांदी काट रहे हैं।।
हर पार्टी दूसरे पर तरह तरह का, हजारों दोष लगाता है।
भीड़ में ताली बजवाकर अपने को जनता का, सबसे बड़ा सेवक बतलाता है।।
चुनाव के समय मुफ्त बांटना नेताओं का, एक चलन हो गया है।
जन मानस को मूर्ख बनाकर आकृष्ट करने का, यह एक साधन बन गया है।।
चुनाव जीतना अलग बात है, पर इससे, देश का भला कभी नहीं हो पाएगा।
देश उन्नति कर नहीं सकेगा और, बेरोजगार युवाओं का हक और हौसला मर जाएगा।।
यह देश जनता के द्वारा दिए पैसे, जीएसटी, इनकमटैक्स और अन्य करों से चलता है।
विभिन्न विभागों और अफसरों के वसुली के बुते पर, सरकार चलाने वाला पार्टी मचलता है।।
जनता के हक में पार्टियों द्वारा मिलजुल कर, कुछ ऐसी नीतियां बनाई जाय।
लाखों करोड़ों झंडा ढोने वाले बेरोजगार युवाओं को, उनका हक और निश्चित नौकरी दिलाई जाय।।
इससे देश में बेरोजगारी घटेगा, युवाओं और उनके परिवारों का पेट भी भरेगा।
समाज में फैली भय और अराजकता कम होगी, और देश में प्रजातंत्र अधिक मजबूत होगा।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com