श्री गणेशाय नम:
23 सितम्बर 2025, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|
23 सितम्बर 2025, गुरूवार का दैनिक पंचांग
🔅 तिथि द्वितीया 08:23 PM
🔅 नक्षत्र विशाखा रात्रिशेष 03:34
🔅 करण :
बालव 09:32 AM
कौलव 09:32 AM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग आयुष्मान +04:59 AM
🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:22 AM
🔅 चन्द्रोदय 07:16 AM
🔅 चन्द्र राशि तुला
🔅 सूर्यास्त 05:38 PM
🔅 चन्द्रास्त 06:07 PM
🔅 ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 11:23 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत कार्तिक
🔅 मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:10:59 - 11:56:34
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 09:39 AM - 10:25 AM
🔅 कंटक 02:13 PM - 02:58 PM
🔅 यमघण्ट 06:37 AM - 07:23 AM
🔅 राहु काल 12:59 PM - 02:24 PM
🔅 कुलिक 09:39 AM - 10:25 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 03:44 PM - 04:29 PM
🔅 यमगण्ड 05:52 AM - 07:17 AM
🔅 गुलिक काल 08:42 AM - 10:08 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
❤💛विशेष ~ गोवर्धनपूजा, भ्रातृ द्वितीया [भइया दूज], चित्रगुप्त पूजा, लेखन्यादि पूजा [दवात पूजा], यमुना स्नान, यम तर्पण। 💛❤
❤💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤
23 सितम्बर 2025, गुरूवार दैनिक राशिफल
मेष (Aries): आज आप हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें, अन्यथा शारीरिक आलस्य और व्याकुलता बढ़ेगी। कार्य में सरलता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है। अन्य लोगों को सहायक बनाने का प्रयत्न करेंगे।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 8
वृषभ (Tauras): सरकार विरोधी कार्य और प्रवृत्तियों से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन बेचैन रहेगा। वाणी और व्यवहार को एक रखने पर ध्यान दें। व्यवसाय में आपत्ति खड़ी हो सकती है। भाग्य का सहयोग आज नहीं मिलेगा। ऊपरी वर्ग से संभलकर चलें। संतान के विषय में चिंता रहेगी।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
मिथुन (Gemini): आज का दिन सुख-शांति से बीतेगा। दैनिक कार्यों में फंसे न रहें। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का सहारा लेंगे। स्नेहीजन व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे। परंतु मध्याहन के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। संवेदनशीलता की मात्रा बढ़ेगी। क्रोध पर संयम रखें। स्वास्थ्य को संभालें।
शुभ रंग = .केशरी
शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसायियों के लिए दिन लाभदायी है। पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याहन के बाद आप कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का आयोजन होगा। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। दांपत्यजीवन आनंदयमय रहेगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
सिंह (Leo): साहित्य-कला के प्रति आज आप में रुचि रहेगी। पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याहन के बाद आर्थिक संकट का अंत होगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायियों को व्यवसाय से लाभ होगा।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
कन्या (Virgo): परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मीगण सहायक होंगे और व्यापार-धंधे में प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से नुकसान होने की संभावना है। ननिहाल में से शुभ समाचार मिलेंगे।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
तुला (Libra): आज आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियां या चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। उनकी प्रगति होगी। स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य सफल होगें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखने की जरूरत है। स्त्री वर्ग से नुकसान होने की संभावना है। जलाशय से भय रहेगा।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
धनु (Sagittarius): आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा। इसलिए इस विषय में गहरे उतरने का प्रयास करेंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। लघु यात्रा की संभावना है। मित्रों और सगे- सम्बंधियों के साथ की गई मुलाकात सुखद रहेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार-धंधे में प्रगति होगी।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): न बोलने में नौ गुण- इस कहावत की यथार्थता को समझकर आप यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ होने से रुक जाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव न हो उसके लिए यह बात आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परिश्रम करने पड़ेंगे। नकारात्मक विचारों पर काबू रखने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
कुंभ (Aquarius): शारीरिक, मानसिक और आर्थिक प्रत्येक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। परिवारजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगें। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा, तो दूसरी तरफ आज आपकी चिंतनशक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी रहेगी। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। प्रफुल्लता से पूरा दिन व्यतीत होगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मीन (Pisces): थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखने की सलाह देते हैं। आज आपके मन की एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
ज्योतिषाचापं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219 8877323328💛
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com