Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दुनिया मेला है

दुनिया मेला है

दुनिया के मेले में हम सब
आये है कुछ तो करने को।
कुछ हम सब अब करके ही
इस दुनिया से जायेंगे।
दुनिया के मेले में हम सब
आये है कुछ तो करने को..।।


मुझसे पहले इस दुनिया में
कितने आये कितने चले गये।
कुछ ने तो अच्छे कर्म किये
कुछ बदनाम होकर चले गये।
वो भी दुनिया का एक सच था
ये भी दुनिया का एक सच है।
जो दुनिया ने हमको दिखा दिया
हम भी दुनिया का हिस्सा है।।
दुनिया के मेले में हम सब
आये है कुछ तो करने को..।।


कल और आज के अंतर को
दुनिया को अब समझना है।
दुनिया की हकीकत को अब
दुनिया को ही बतलाना है।
कल भी ऐसा होता था
आज भी ऐसा ही होता है।
दुनिया वालों की करनी का
दुनिया को ही फल मिलेगा।।
दुनिया के मेले में हम सब
आये है कुछ तो करने को..।।


संजय का गीत ये भजन
तुम को दिलसे गाना है।
अच्छे बुरे के फलों को
तुम को बस याद रखना है।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ