Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भारत का भाग्य विधाता

भारत का भाग्य विधाता

( 75वां जन्म दिन पर
मोदी जी को समर्पित)
✍️ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"
>>>>>>>>>>O<<<<<<<<<<


धरती की गोद से उठकर,
चला एक साधक यायावर।
संघर्षों की आग में तपकर,
बना राष्ट्र का ज्योति अमर।


गुजरात की माटी बोली,
यह बेटा कुछ खास लगे।
भारत माँ ने वरदान दिया,
नेतृत्व में विश्वास जगे।


बन गया विश्व का नायक,
चाय बेचने वाला बालक।
जन-जन की आशा मोदी,
गरीबों का सच्चा पालक।


मन की बात से मन छूते,
सबके सपनों को सींचते।
हर गाँव, हर दिल में बसते,
विकास की गाथा लिखते।


सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर,
चंद्रयान की उड़ान तलक।
हर एक मोर्चे पर डटे रहे,
समुद्र,धरती या हो फलक।


आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया,
हर भारतवासी को जोड़ा।
सबका साथ,सबका विकास,
जात-पात का बंधन तोड़ा।


विश्व मंच पर भारत बोले,
दृढ़ता, शांति, सम्मान से।
मोदी की वाणी में गूंजता,
ऋषि मुनियों जैसा ज्ञान से।


स्वच्छता से शुरू की बात,
डिजिटल तक ले आए।
हर हाथ को काम मिला,
नव आशा की जोत जलाए।


आज जन्म के अवसर पर,
वंदन है उस वीर को।
जिन्होंने भारत को दिखाया,
स्वाभिमान के धीर को।


मोदी जी, आप स्वस्थ रहें,
यश आपका और बढ़े।
माँ भारती की सेवा में,
हर पल नूतन स्वर गढ़े।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ