Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शब्दाक्षर द्वारा प्रसिद्ध कवि स्व. मुरली मनोहर बासोतिया के जन्म दिवस पर शेखावाटी की विरासत के सरंक्षण पर काव्य अनुष्ठान

शब्दाक्षर द्वारा प्रसिद्ध कवि स्व. मुरली मनोहर बासोतिया के जन्म दिवस पर शेखावाटी की विरासत के सरंक्षण पर काव्य अनुष्ठान

कल सायं गायत्री शक्तिपीठ में प्रसिद्ध कवि स्व. मुरली मनोहर बासोतिया के जन्म दिवस पर शेखावाटी की विरासत के सरंक्षण पर काव्य अनुष्ठान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये शब्दाक्षर राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि प्रसिद्ध कवि स्व. मुरली मनोहर बासोतिया ने वाह भई शेखावाटी नामक ग्रन्थ की रचना की जिसमें शेखावाटी की प्रसिद्ध हवेलियां खान पान आचार विचार कला व संगीत क्षेत्र की विरासत का संपूर्ण विवरण काव्य में पिरोया जो बहुत प्रसिद्ध हुई। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी ने सीकर की आम सभा में उनकी कविता का उल्लेख कर शेखावाटी का मान बढ़ाया। उन्होने

बोली जाणी मीठी मिसरी घणी सुहावै माटी।

धनवानां विद्वानां की या म्हारी पुरखा की थाती।

घण अनमोल रतन निपजावै।

वाह भई शेखावाटी.....।

डाॅ जांगिड ने कहा कि हमारे पूर्वजो द्वारा बनाई हुई हवेलियां भिति चित्र कुएं बावड़िया छतरियां मंदिर आदि को हमें सुरक्षित रखना है यह हमारी सबकी जिम्मेदारी है। देश विदेश से पर्यटक इसी विरासत को देखने आते है। पर्यटन आज की आवश्यकता है और हमारा शेखावाटी इसमे बहुमूल्य योगदान कर सकता है। हमारे केन्द्रिय पर्यटन मंत्री राजस्थान के मुख्य मंत्री तथा राजस्थान के पर्यटन मंत्री की भी इस ओर हमसे बहुत अपेक्षा है।

मंच पर शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार जांगिड संदर्श अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जांगिड ओमप्रकाश सैन मेजर डीपी शर्मा इंजीनियर भंवरलाल जांगिड़ अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के केन्द्रिय संगठन मंत्री कामेंन्द्र सिंह थे।

कार्यक्रम में कवियों ने क्षेत्र की विरासत को काव्य में पिरोकर समां महकाया। कवि भवानी शंकर सैनी डाॅ अंबरिश शर्मा सुरेश कुमार जांगिड संत कुमार सोनी अनिल जज्बाती रमाकांत सोनी ओमप्रकाश सैन महेन्द कुमावत मुरली मनोहर चोबदार पंकज शाह अनिल बिरोलिया ने गीत गजल कविताएं सुनाकर वाह भई शेखावाटी विषय पर कविताएं सुनाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने दूरभाष पर स्थानीय कवियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष कवि रमाकांत सोनी ने किया। इस अवसर पर रमाकांत सोनी द्वारा राष्ट्रीय कवि रामधारी सिह दिनकर की कविता प्रस्तुत कर उनको याद किया गया। कार्यक्रम में चक्रपाणि मिश्रा सुहित पाडिया प्रज्ञा पुस्तकालय के छात्र आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ