Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सी.बी.सी., पटना, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान आज (दिनांक 03/09/25) हुआ समापन

सी.बी.सी., पटना, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान आज (दिनांक 03/09/25) हुआ समापन

  • केंद्र से मिल रहा भरपूर सहयोग -  मंत्री श्रवण कुमार
  • मंत्री श्रवण कुमार द्वारा राष्ट्रीय  दिव्यांग खिलाड़ी को किया गया सम्मानित
  • डाक विभाग द्वारा 49 सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए।                                                          

नालंदा/ पटना : दिनांक 03/09/25 : 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा नालंदा के  बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण के  मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल’ विषय पर 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का समापन समारोह आज के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्रवण कुमार की उपस्थित में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सी.बी.सी., पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह और डाक अधीक्षक, बिहारशरीफ कुंदन कुमार, माननीय प्रधानमन्त्री द्वारा स्वछता पुरुस्कार से सम्मानित रिंकू कुमारी, समाजसेवी  धनंजय देव, नदीम जफर उपस्थित रहें। 

सी.बी.सी., पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह  द्वारा समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्रवण कुमार का स्वागत करते हुए पिछले 5 दिनों के उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया गया। श्री कुमार ने आगे कहा कि इस जगरूकता अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लोक कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने और निशुल्क सेवा प्रदान करने की कोशिश की गई है जिससे लाखों लोग लाभांवित भी हुए है। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्र  एवं बिहार सरकार मिलकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ही सरकारों की प्राथमिकता है कि बिहार को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाया जाए। केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बिहार में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, जिससे आम जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। मंत्री ने आमजनता से अपील किया कि वे विकास योजनाओं का लाभ उठाएं और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों में भागीदार बनें, ताकि बिहार को एक सशक्त राज्य बनाया जा सके। 

पिछले 5 दिनों से चल रहे इस जगरूकता अभियान के तहत लोगों को लोक- कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जगरूक किया गया। साथ ही, भारतीय डाक विभाग,बिहारशरीफ द्वारा लगाए गए स्टॉल पर 73 आधार अपडेशन, 36 नया आधार बना, 165 पीस गंगाजल की बिक्री, 113 फिलटेली आइटम्स की बिक्री, 3650 रुपया मूल्य के डाक टिकट की बिक्री हुई, 48 इंडिया पोस्ट  पेमेंट बैंक खाता और 49 सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। । स्वास्थ्य विभाग, बिहारशरीफ द्वारा निशुल्क मेडिकल कैंप और 337 आयुष्मान कार्ड बनाकर ऑन स्पॉट निशुल्क सुविधा प्रदान किया गया। जीविका दीदी द्वारा जूट के समान का स्टॉल लगाकर ' वोकल फॉर लोकल ' को प्रोत्साहित किया गया। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 'मन की बात' में चर्चित नेपुरा के बुनकर द्वारा स्टॉल लगाकर रेशम उद्योग को बढ़ावा दिया गया। आई सी डी एस, बिहारशरीफ द्वारा स्टॉल लगाकर महिलाओं और बच्चों के लिए आवश्यक पोषण के बारे में जगरूकता फैलाया गया।  एस एस बालिका विद्यालय +2  के बच्चों ने 'स्वच्छ भारत-सुंदर भारत' विषय चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लिया और विजित छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। खेलों इंडिया के तहत डॉज बॉल खेल आयोजित किया गया जिसके विजेता श्वेता शाही स्पोर्ट्स अकादमी और उपविजेता मानस विघालय रहा। स्वच्छ भारत के तहत बिहारशरीफ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा चित्र प्रदर्शनी और योजनाओं से सम्बन्धित स्टॉल का अवलोकन करके ज्ञानवर्द्धन किया गया। अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट दिव्यांग बच्चों को सम्मानित करके उनके हौसलों को बढ़ाया गया। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। इस 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान के दौरान आंगनवाड़ी, सेविका, जीविका दीदी सहित लाखों लोगों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए निशुल्क कैंप के माध्यम से लोगों को ऑन स्पॉट सेवा भी प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग बच्चों को माननीय मंत्री जी द्वारा सम्मानित करके उनके हौसले को बढ़ाया गया और नए सुकन्या समृद्धि खाताधारकों को सम्मानित भी किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन और संदीप पांडे और धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अरविंद कुमार द्वारा किया गया। मौके पर, विभाग के अभय कुमार सहित लोक सांस्कृतिक कलाकार, डाक विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारी, जीविका दीदी व अन्य मौजूद रहे।  https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ