Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

14 सितम्बर 2025, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

14 सितम्बर 2025, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

14 सितम्बर 2025, रविवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि सप्तमी 08:41 AM तदुपरांत अष्टमी

🔅 नक्षत्र रोहिणी 01:02 PM

🔅 करण :

                बालव 04:04 PM

                कौलव 04:04 PM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग :

            वज्र 07:35 AM

            सिद्धि 07:35 AM

🔅 वार रविवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:53 AM

🔅 चन्द्रोदय 10:53 PM

🔅 चन्द्र राशि वृषभ

🔅 सूर्यास्त 06:07 PM

🔅 चन्द्रास्त 12:26 PM

🔅 ऋतु शरद

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु

🔅 कलि सम्वत 5127

🔅 दिन काल 12:20 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2082

🔅 मास अमांत भाद्रपद

🔅 मास पूर्णिमांत आश्विन

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:20:22 - 12:09:45

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 04:16 PM - 05:06 PM

🔅 कंटक 09:41 AM - 10:30 AM

🔅 यमघण्ट 12:59 PM - 01:48 PM

🔅 राहु काल 04:22 PM - 05:55 PM

🔅 कुलिक 04:16 PM - 05:06 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:20 AM - 12:09 PM

🔅 यमगण्ड 11:45 AM - 01:17 PM

🔅 गुलिक काल 02:50 PM - 04:22 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

❤💛विशेष ~ जीवत्पुत्रिका व्रत, जीमूतवाहन पूजन, अष्टमी श्राद्ध, गया मध्याष्टमी श्राद्ध, अन्वष्टका श्राद्ध, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र मे सूर्य का प्रवेश दिन 07:05 से, भानुसप्तमी पर्व। 💛❤

❤💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤

14 सितम्बर 2025, रविवार दैनिक राशिफल

मेष (Aries): क्रोध पर संयम बरतें अन्यथा आपके कार्य और संबन्धों के बिगड़ने की संभावना है। मानसिक रूप से व्यग्रता और बेचैनी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का निमंत्रण मिल सकता है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

वृषभ (Taurus): अस्वस्थता और कार्यसफलता में देरी से आप निराश हो सकते हैं। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न ही करें तो बेहतर। खान-पान का ध्यान रखें। कार्यभार अधिक रहने से शिथिलता बनी रह सकती है। प्रवास में भी बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आज योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मिथुन (Gemini): आज का दिन आनंदमय बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्रों की खरीददारी के योग। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रह सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिल सकेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बितेगा। मानसिक रूप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। कार्य में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रह सकती है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

सिंह (Leo): आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। छात्र अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

कन्या (Virgo): आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रह सकता है। शारीरिक स्फूर्ति का भी अभाव रहेगा। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है या अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): आज का दिन आनंद में बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती दिख रही है। स्वजनों के साथ भी भेंट हो सकती है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। संबन्धों को लेकर आज भावुक हो सकते हैं।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखने की जरूरत। वैचारिक रूप से नकारात्मकता आप पर प्रभुत्व न जमा दे इसका ध्यान रखें। मन ग्लानि से भरे रहने और स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका। विद्यार्थियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

धनु (Sagittarius): आज धार्मिक प्रवास होने के संकेत। निर्धारित कार्यों को संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी जिससे स्फूर्ति और आनंद का अनुभव करेंगे। स्वजनों के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिक रूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

मकर (Capricorn): आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर समय और धन दोनों खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्यों से दो-चार होना पड़ सकता है। व्यवसायिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। स्नेहीजनों की प्रतिष्ठा में हानि के संकेत। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव हो सकता है। परिश्रम के अनुसार नतीजे न मिलने से निराशा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र के लिए भी उत्तम दिन। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों के लिए अच्छा समय।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मीन (Pieces): व्यवसायिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन उत्तम है। कार्यसफलता से उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ और कार्य क्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पिता से लाभ होगा और परिवार में माहौल आनंददायक बना रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

ज्योतिषाचा पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219 8877323328💛
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ