आतंकी हमले
भारत के तरफ से खोज और,आतंकियों का सफाया जारी है।
पाकिस्तान चाहे जितना भी दम लगा ले,
अंतिम विजय तो केवल हमारी है।।
पाकिस्तान काश्मीर राग,
हरदम गाता रहेगा।
उसका मददगार चीन अमेरिका,
सदा बीन बजाता रहेगा।।
आतंकी हमले काश्मीर में,
लगता है,कभी ना रूकेंगे।
कभी पुलवामा, तो कभी पहलगाम,
कभी कुलगाम लक्ष्य होंगे।।
गोलियां यों ही चलती रहेंगी,
निर्दोष लोग मरते रहेंगे।
लगता है ये मंजर,
काश्मीरी लोग सब दिन सहेंगे।।
भारत का आक्रोश,
जब हद से आगे बढ़ेगा।
समय समय पर पाकिस्तान पर प्रखर,
भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक होगा।।
कुछ जन विनाश होगा,
कुछ धन विनाश होगा।
पर दिखता है ये सिलसिला,
कभी भी खत्म नहीं होगा।।
चाहे जितना भी आतंकी हमले बढ़ाओ,
काश्मीर हमारा है और हमारा ही रहेगा।
कुछ काश्मीर जो बंटवारा के समय अपनाये हो,
एक दिन वो काश्मीर भी भारत का ही होगा।।
जय प्रकाश कुवंर
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com