Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कुछ लोग रास्ता बनाते हैं, आगे बढ़ते जाते है,

कुछ लोग रास्ता बनाते हैं, आगे बढ़ते जाते है,

कुछ राह में काँटे बिछाते, वहीँ खड़े रह जाते हैं।
कुछ करते विकास की बात, सपने सजाते हैं,
कुछ राह रोकने को, महागठबन्धन बनाते हैं।
नही बताते क्या योजनायें, देश चलाने की होंगी,
जो मुस्लिमों के पैरोकार, धर्मनिरपेक्ष बताये जाते हैं।
संसद के हमलावर हों या मुम्बई के आंतकवादी,
तुष्टिकरण के नाम पर, सिरमौर बनाये जाते हैं।
सम्पूर्ण विश्व ने देखा था, बुद्धा की मूर्ति का भंजन,
दहशतगर्दों को छोड़ पुलिस, भैंसों को खोजा करते हैं।
कुछ भ्रष्टाचारी आज यहाँ, सत्ता संरक्षण में पलते,
लँगडे की बैशाखी से भी, जो चीर हरण कर लेते हैं।
टू जी, थ्री जी, कोलगेट, चारा घोटालों में लिप्त रहे,
आज वही भ्रष्टाचार की जंग में, लड़ते देखे जाते हैं।

डॉ अ कीर्तिवर्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ