योग्यता ही मापदंड हो, अब ऐसा अभियान चले,
जाति धर्म का भेद खत्म, अब ऐसा अभियान चले।शिक्षा चिकित्सा और विकास, सबको एक समान,
वर्ण भेद हो कर्म आधारित, अब ऐसा अभियान चले।
मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा, राष्ट्रीय दायित्व बने,
एक समान सुविधा व्यवस्था, राष्ट्रीय दायित्व बने।
अगडे पिछड़े का राग बंद, न अल्पसंख्यक कोई,
मानवता ही राष्ट्र धर्म हो, राष्ट्रीय दायित्व बने।
भारत हिन्दू राष्ट्र सदा से, भगवा ध्वज फहराना होगा,
तुष्टिकरण की नीति बन्द, सबको गले लगाना होगा।
मुफ्त बाँटने की प्रवृत्ति, विकास मार्ग में बाधा बनती,
गुरुकुल शिक्षा से भारत को, समर्थ राष्ट्र बनाना होगा।
एक राष्ट्र समान कानून, अधिकार एक समान हों,
कर्तव्यों का पालन सीखें, दायित्व एक समान हों।
कर प्रणाली सुगम सरल, सबको ही कर देना होगा,
माननीय या आमजन हो, निर्णय भी एक समान हों।
अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews