Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दिल का हाल

दिल का हाल

अपने दिल का हाल
मैं दिलसे बताता रहा हूँ।
उन्हें देखे बिना आँखे
मेरी कही ठहरती नही।
धड़कने भी दिल की
क्यों कही रुकती नही।
सोचता हूँ जब भी ये मैं
कि दिल क्यों लगता नही।।


मोहब्बत का रंग दिल पर
कभी कभी चढ़ता नही।
बातें दिल की भी
कभी कभी निकलती नही।
माना की मोहब्बत सभी को
कलयुग में मिलती नही।
पर जिसे मिलती है मोहब्बत
वो बड़े नसीबवान होते है।।


मिलन नजरों से होना ही
मोहब्बत का संकेत नही।
दिल में किसी की सूरत
उतर जाना भी मोहब्बत नही।
खेल खेल में प्यार होना
आज कल आम बात है।
इसलिए मोहब्बत को समझपाना।
हर किसी के बस की बात नही।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ