Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

यह देश है पृथ्वीराजों का....

यह देश है पृथ्वीराजों का....

डॉ राकेश कुमार आर्य
इतिहास उठा कर देखो अपना भारत सबसे न्यारा है।
जितने भर भी देश विश्व में भारत सबसे प्यारा है।।


बलिदानों का देश है भारत बलिदानों की भूमि है।
बलिदानों की रीत यहां पर बलिदानों की धूलि है।।
मत भूलो निज बलिदानों को जिनकी छाती चौड़ी है।
जिनके कारण आजाद हुए हम भारत उनकी भूमि है।।
हर अवसर पर यहां वीरों ने फंदे को स्वीकारा है .....
जितने भर भी देश विश्व में भारत सबसे प्यारा है।।1।।


यहां सिकंदर आया था, पर गिरा मौत के कुएं में।
दाहिर की बेटी ने कासिम जोता मौत के जुए में।।
भीमदेव ने गजनी को पिटवाया हिंद की सेना से।
गौरी को भी मौत मिली पंजाब की खोखर सेना से।।
हमने इतिहास बनाया है, बजा युद्ध नक्कारा है ......
जितने भर भी देश विश्व में भारत सबसे प्यारा है।।2।।


तैमूर की छाती फाड़ी थी, योगराज सिंह गुर्जर ने।
गुलिया हरवीर के भाले ने रामप्यारी के खंजर ने।।
खानवा के मैदान में सांगा ललकार रहे थे बाबर को।
अप्रत्याशित मार पड़ी थी, उस नीच लुटेरे बाबर को।।
यह देश है राणा वीरों का, शत्रु को रण में मारा है.....
जितने भर भी देश विश्व में भारत सबसे प्यारा है।।3।।


यह देश है पृथ्वीराजों का, और पराक्रमी भोजों का।
यह देश है शौर्यपुत्रों का, बलिदान की अनुपम मौजों का।।
अकबर को महान बताना हमको नहीं गवारा हो सकता।
प्रताप पराक्रमी राणा का अपमान सहन नहीं हो सकता।।
हमने फिरंगी मुगलों की पराधीनता को ठोकर पर मारा है....
जितने भर भी देश विश्व में भारत सबसे प्यारा है।।4।।


अकबर जैसा नीच कभी भी, नहीं हमारा हो सकता।
हीरों को मिट्टी के बदले, देश कभी नहीं खो सकता।।
औरंगजेब के जुल्मों को, शिवा ने रोक दिखाया था।
छत्रसाल बुंदेले ने भी, तब गीत अनोखा गाया था।।
गोकुल देव, बैरागी का वही भगवा हमको प्यारा है.....
जितने भर भी देश विश्व में भारत सबसे प्यारा है।।6।।


गुरु तेग हिंद की चादर थे, गोविंद हमारे नायक थे।
अर्जुन वीर विनायक थे, संभाजी इसके लायक थे।।
इनके कारण ही अस्तित्व हमारा आज जगत में संभव है।
इनके कारण ही यज्ञ हवन, इनके कारण ही भगवा है।।
दूला भट्टी को नमन हमारा, शेर हिंद का न्यारा है....
जितने भर भी देश विश्व में भारत सबसे प्यारा है।।7।।


अंग्रेज यहां पर आए तो उनको भी हमने ललकारा।
ऋषि दयानंद ने दे डाला एक अनोखा हमको नारा।।
स्वराज्य हमारा मूल मंत्र है ऋषि की पुस्तक कहती है।
आजाद उसी के कारण हैं इतिहास की पुस्तक कहती है।।
"राकेश" लिखा कर गीत उन्हीं के जिनको भारत प्यारा है...
जितने भर भी देश विश्व में भारत सबसे प्यारा है।।8।।


(लेखक डॉ राकेश कुमार आर्य सुप्रसिद्ध इतिहासकार और भारत को समझा अभियान समिति के राष्ट्रीय प्रणेता है।)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ