वृंदावन वाले अंगवस्त्रम् से हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत

- भाजपा के अध्यक्षीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ ‘गीता वाले बाबा’ ने किया सम्मान
पटना।
भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अध्यक्षीय कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल देखा गया। इसी क्रम में पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने डॉ. जायसवाल का ‘वृंदावन वाले राधे-राधे अंकित पावन अंगवस्त्र’ भेंटकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. जायसवाल को हार्दिक बधाई एवं आगामी राजनीतिक यात्राओं के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि –
“डॉ. दिलीप जायसवाल के कुशल, अनुशासित, और सर्वसमावेशी नेतृत्व में भाजपा का संगठन बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुआ है। उन्होंने संगठन को कर्मठ कार्यकर्ताओं से जोड़ा, पुरानों को सम्मान दिया और नए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा है।”
भाजपा प्रवक्ता मिश्र ने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल का कार्यकर्ता-प्रिय स्वभाव, समन्वयकारी नेतृत्व और स्पष्ट दृष्टि ही वह ताकत है जिसके कारण बिहार भाजपा आज जन-जन तक पहुँच रही है। डॉ. जायसवाल ने यह सिद्ध कर दिया है कि एक संगठनकर्ता कैसे संपूर्ण पार्टी को परिवार की तरह एकजुट रख सकता है।
आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए ऐतिहासिक लक्ष्य
प्रदेश प्रवक्ता श्री मिश्र ने विश्वास व्यक्त किया कि –
“भाजपा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपने अबतक के सारे रिकार्ड को तोड़ते हुए 225 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। संगठन की यह मजबूती, रणनीतिक रूप से तैयार किया गया कार्ययोजना, और डॉ. जायसवाल जैसे जमीनी नेता का मार्गदर्शन ही इस महालक्ष्य की पूर्ति करेगा।”
उन्होंने यह भी दोहराया कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी और प्रदेश के विकास का नया अध्याय शुरू होगा।
गीता एवं भारतीय संस्कृति से भावनात्मक जुड़ाव
‘गीता वाले बाबा’ के नाम से चर्चित संजीव कुमार मिश्र ने अंगवस्त्र के रूप में वृंदावन के राधे-राधे अंकित वस्त्र का चयन कर भारतीय संस्कृति, भक्ति और वैचारिक आदर्शों के प्रति अपनी गहरी निष्ठा का परिचय भी दिया। इस पावन सम्मान से यह संदेश भी गया कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने वाली विचारधारा है।
कार्यक्रम का भावनात्मक पहलू
कार्यक्रम के दौरान न केवल संगठनात्मक चर्चा हुई, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच एक भावनात्मक एकजुटता का माहौल भी बना। डॉ. दिलीप जायसवाल ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे समर्पित भाव से संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के सम्मान और प्रदेश के विकास के लिए सतत कार्यरत रहेंगे।
संवाददाता – दिव्य रश्मि न्यूज़
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com