मानवोदय ने आयोजित की लघुकथा सह काव्य गोष्ठी

पटना सिटी। आज मानवोदय की ओर से लघुकथा गोष्ठी सह काव्य गोष्ठी का आयोजन यात्री निवास, हरिमंदिर गली पटना साहिब में संपन्न हुआ।अध्यक्षता कवि लघुकथाकार मनोज उपाध्याय ने की। मुख्य अतिथि कवि लघुकथाकार अनिल रश्मि थे। संचालन संस्था के महासचिव प्रभात कुमार धवन ने किया।
मौके पर अनिल रश्मि ने पिता की वेदना, कितना प्रतिशत। आलोक चोपड़ा ने छवि, प्रतिज्ञा, नपुंसक। संजय राय ने खिलौना, अबोध, प्रतिबिंब। चौधरी संजय सलिल ने मैं मजदूर हूं,पूर्व और वर्तमान। प्रभात कुमार धवन ने कृष्ण बनाम सुदामा, पहचान। मनोज उपाध्याय ने दिवस और भाषण शीर्षक से लघुकथाएं पढ़ी। दूसरे सत्र में सभी उपस्थित रचनाकारों ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को रस विभोर कर दिया।
अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा ऐसी गोष्ठी से साहित्य को ज्यादा बल मिलता है इससे हम एक-दूसरे से सीख सकते हैं, संस्था का यह काम सराहनीय है।धन्यवाद ज्ञापन श्री मती अर्चना धवन ने किया। मौके पर श्रोता अदनान खान, गौरी शंकर राय, अंकुर धवन ने उपस्थित होकर रचनाओं की प्रशंसा की। अंत में दिवंगत साहित्यकार राजभवन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
प्रस्तुति दुर्गेश मोहन बिहटा, पटना (बिहार)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें
https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com