Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जितेन्द्र कुमार सिन्हा को ‘हिन्द चक्र (Hind Chakra)’ द्वारा मिला विशेष सम्मान

जितेन्द्र कुमार सिन्हा को ‘हिन्द चक्र (Hind Chakra)’ द्वारा मिला विशेष सम्मान

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की खबर |

हिन्दी और अंग्रेजी की प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका “हिन्द चक्र (Hind Chakra)” ने लेखक एवं विचारक जितेन्द्र कुमार सिन्हा को उनके सामाजिक-राजनीतिक लेखन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए Certificate of Appreciation प्रदान किया है। यह सम्मान उनकी सशक्त लेखनी, सामाजिक चेतना, और निर्भीक दृष्टिकोण को स्वीकार करने की दिशा में एक अहम कदम है।
इस सम्मान पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि उनकी सोच की स्पष्टता, गहन विश्लेषणात्मक क्षमता और रचनात्मक अभिव्यक्ति ने पाठकों पर गहरा प्रभाव डाला है। दरअसल, जितेन्द्र कुमार सिन्हा उन लेखकों में से हैं, जिन्होंने लेखन को केवल विचार व्यक्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के निर्माण का औजार माना है। उनके लेखों में जहां एक ओर आम जनता की आवाज को जगह मिलती है, वहीं दूसरी ओर सत्ता और व्यवस्था की आलोचना भी तथ्यों और तर्कों के साथ किया जाता है।
आज के समय में जब पत्रकारिता और लेखन कई बार पूर्वग्रहों और सनसनीखेजी की ओर झुक जाता हैं, जितेन्द्र कुमार सिन्हा जैसे लेखकों की आवश्यकता और भी बढ़ जाता है। उनका लेखन न तो भीड़ के साथ बहता है और न ही राजनीतिक लाभ-हानि के समीकरणों में उलझता है। उनकी कलम सच को उजागर करने में विश्वास रखता है, चाहे वह कितना भी असहज क्यों न हो। इसी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के कारण उनका लेखन समाज के बौद्धिक वर्ग से लेकर आम पाठकों तक को आकर्षित करता है।

“हिन्द चक्र (Hind Chakra)” ने यह प्रमाण-पत्र केवल एक औपचारिकता के रूप में नहीं, बल्कि लेखकों की प्रतिबद्धता को सार्वजनिक मंच से सम्मानित करने की भावना के तहत प्रदान किया है। पत्रिका के प्रधान संपादक अवधेश झा द्वारा हस्ताक्षरित यह प्रमाणपत्र इस बात का प्रमाण है कि आज भी गंभीर लेखन को सराहा जाता है, और लेखक की भूमिका केवल विचार प्रस्तुत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजागरण और सामाजिक बदलाव की प्रेरणा बनने तक विस्तृत है।
लेखन की दुनिया में इस प्रकार का सम्मान न केवल लेखक को नई ऊर्जा देता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता है कि विचारों की सच्चाई और लेखन की प्रतिबद्धता ही कालजयी बनती है। जितेन्द्र कुमार सिन्हा का यह सम्मान, उनके लेखन जीवन का एक स्वर्णिम अध्याय है, जो यह दर्शाता है कि जब कलम ईमानदारी से चले, तो वह समाज के मानस पर स्थायी छाप छोड़ती है।
इस अवसर पर हम “हिन्द चक्र (Hind Chakra)” की इस पहल को भी नमन करते हैं, जिसने एक सच्चे लेखक को पहचान दी और लेखन को एक गरिमा दी। यह सम्मान केवल एक लेखक का नहीं, बल्कि उन सभी आवाज़ों का है जो सत्य और समाज के लिए अनवरत संघर्ष करती हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ