Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

23 जून 2025, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

23 जून 2025, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

23 जून 2025, सोमवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि त्रयोदशी 08:21 PM

🔅 नक्षत्र कृत्तिका 01:57 PM

🔅 करण :

                गर 11:48 AM

                वणिज 11:48 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग धृति 01:17 PM

🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:13 AM

🔅 चन्द्रोदय +03:22 AM

🔅 चन्द्र राशि वृषभ

🔅 सूर्यास्त 06:47 PM

🔅 चन्द्रास्त 04:42 PM

🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु

🔅 कलि सम्वत 5127

🔅 दिन काल 01:44 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2082

🔅 मास अमांत ज्येष्ठ

🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:24:06 - 12:19:03

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 12:19 PM - 01:14 PM

🔅 कंटक 07:44 AM - 08:39 AM

🔅 यमघण्ट 11:24 AM - 12:19 PM

🔅 राहु काल 06:42 AM - 08:25 AM

🔅 कुलिक 03:03 PM - 03:58 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:34 AM - 10:29 AM

🔅 यमगण्ड 10:08 AM - 11:51 AM

🔅 गुलिक काल 01:34 PM - 03:17 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

❤💛विशेष ~ सोम प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि व्रत। 💛❤

❤💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤

23 जून 2025, सोमवार दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आप का दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक नजर से लाभदायी रहेगा। धनलाभ के साथ आप लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएंगे। अगर आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हों तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका दिन मित्रों व स्वजनों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा। छोटी यात्रा या प्रवास भी हो सकता है। आज आप कोई धार्मिक या पुण्य का काम करेंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

वृषभ (Tauras): विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज दूसरों को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे। पाचनतंत्र की समस्या से तबीयत खराब होने की संभावना है।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7

मिथुन (Gemini): महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आप द्विधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। हो सके तो प्रवास टालें। पानी या अन्य तरल पदार्थ भयानक साबित हो सकते हैं। जमीन, मिल्कियत आदि की चर्चा से बचें।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

कर्क (Cancer): कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से हुई मुलाकात आपको खुशी देगी। यात्रा का योग है। भाई-बंधुओं से मेल-जोल बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित बनेगा। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान मिलेगा। विरोधियों को पराजित कर सकेंगे। आज किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधेंगे।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): दूर बसनेवाले स्नेहीजन और मित्रों के साथ संदेश व्यवहार से आपको लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। गणनापूर्वक आयोजन और अत्यधिक विचार मन में उलझन पैदा करेंगे। स्त्री मित्र आपको सहायक साबित होंगी।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। तन और मन का स्वास्थ्य बना रहेगा। सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी। सुख-आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ और पर्यटन का योग है। महादेव का आशीर्वाद आपके साथ है।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आपकी वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोल-चाल होने की संभावना है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। तबीयत का ध्यान रखने की सलाह है। दुविधा और समस्या मन की शांति छीन लेंगी। अध्यात्म और ईश्वर का नाम स्मरण शांति देगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आप गृहस्थ जीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति होगी।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): कार्य सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। व्यापारी अपने बिजनेस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। जीवन में आनंद और संतोष रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

मकर (Capricorn): बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य और लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतानों की समस्या चिंता का कारण बनेगी। लंबी यात्रा की संभावना है। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ गहरी चर्चा में न उतरने और गलत खर्च से बचने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7

कुंभ (Aquarius): अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए कहते हैं। अत्यधिक विचार और क्रोध आपकी मानसिक स्वस्थता में खलल पहुंचाएंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। परिवार में खटराग होने की संभावना रहेगी। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। ईष्टदेव की आराधना करने से आप राहत महसूस करेंगे।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 2

मीन (Pisces): आज व्यापारियों के लिए खूब उज्जवल भविष्य देखते हैं। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। साहित्य सृजक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे और आदर पाएंगे। पार्टी, पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीददारी होगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4


ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219 8877323328💛
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ