Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सबसे प्यारी नारी है

सबसे प्यारी नारी है

भारतीय नारी की शान कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को समर्पित।

डॉ उषाकिरण श्रीवास्तव


प्रकृति की श्रेष्ठ कृति में
सबसे प्यारी नारी है,
युग परिवर्तन होता आया
आगे भी यह जारी है।


नारी ममता, त्याग, तपस्या
महिमा बहुत हीं न्यारी है,
मन में सोचो और विचारों
हर युग में नारी भारी है।


असुरों का अत्याचार बढ़ा
तब नारी ने संधारी है,
नारी जननी सृष्टि कर्ता
अद्भुत शक्तिशाली है।


तुम बलशाली भले बनो
पर कोंख में तुमको पाली है,
गौरव-गरिमा की अधिकारी
सृष्टि में बस एक नारी है।

मुजफ्फरपुर, बिहार
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ