"स्वयं से संवाद"
जब-जब हमनेखुद को पाने के प्रयास किए,
भीतर के कोलाहल को
धीरे-धीरे से सुलझाया —
तब-तब
बाहरी शोर भी थम-सा गया ,
जैसे कोई तूफ़ान
दृढ़ संकल्प के सम्मुख
अपनी दिशा मोड़ गया ।
जब आत्मा ने
भीतर से आवाज़ दी,
और हमने
उसे निःशब्द होकर सुना,
तब बाधाएँ भी
थरथराईं हैं—
अपने पांव समेटकर
चुपचाप किनारे हो गई हैं,
जैसे जान गई हों
अब यह मार्ग में रुकने वाला नहीं।
हर बार
जब भय की आँखों में
आँखें डाल देख लिया,
वह एक धुंध बन
क्षितिज से ओझल हो गया।
और हर बार
जब स्वयं से कहा—
"मैं हूँ",
तब समूची सृष्टि ने
स्वीकृति में सिर हिलाया।
खुद को पाना
मंज़िल नहीं—
एक यात्रा है,
जिसके हर मोड़ पर
हम अपने ही प्रतिबिंब को
एक नए रूप में पहचानते हैं।
. स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित
"कमल की कलम से" (शब्दों की अस्मिता का अनुष्ठान)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews