इम्पैक्ट गुरु फाउण्डेशन (IGF) एवं हर्बल लाइफ के सहयोग से “माही (MAHI) प्रोजेक्ट” के अंतर्गत छात्राओं के बीच सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया
पटना के लोहिया नगर स्थित भारती मध्य विद्यालय एवं कन्या मध्य विद्यालय, वीर चन्द पटेल नगर में आज इम्पैक्ट गुरु फाउण्डेशन (IGF) एवं हर्बल लाइफ के सहयोग से “माही (MAHI) प्रोजेक्ट” के अंतर्गत छात्राओं के बीच सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कुल 120 छात्राओं को 360 पैकेट (2880 सेनेटरी पैड) वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंकेश कुमार ने IGF, नई दिल्ली एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शैलेन्द्र कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की पहल छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि “माही (MAHI) प्रोजेक्ट” के तहत पटना के 30 विद्यालयों में प्रत्येक माह लगभग 28,800 सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया जाता है, साथ ही छात्राओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम में शिक्षक प्रियरंजन, कुमारी अनुप्रिया, वर्षा राय सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य किशोरी बालिकाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सुरक्षित एवं स्वच्छ विकल्प उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रख सकें

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews