Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कानून अन्धा होता है, यह पढ़ा था हमने,

कानून अन्धा होता है, यह पढ़ा था हमने,

सबूतों की कसौटी तौलता, सुना था हमने।
वर्तमान दौर में बदल गये, नियम न्याय के,
दौलत से न्याय मिलता, यहाँ देखा था हमने।


निज निष्ठा की कसौटी न्याय कसा जाता,
लाभ हानि का मूल्यांकन न्याय कसा जाता।
बनते हैं न्यायधीश जिनके रहम औ कर्म से,
उनके हितों के आधार पर न्याय कसा जाता।


तुष्टिकरण खेल में न्यायपालिका भी शामिल,
भ्रष्ट आचरण खेल में, न्यायधीश भी शामिल।
भाई- भतीजे परिवारजन, विरासत में रहेंगे,
लूट खसोट बंदरबाँट, सत्ताधीश भी शामिल।

डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ