Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जल संसाधन विभाग के अधिकारी विभिन्न परिक्षेत्रों में संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों का कर रहे निरीक्षण

जल संसाधन विभाग के अधिकारी विभिन्न परिक्षेत्रों में संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों का कर रहे निरीक्षण 

  • संभावित बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक व बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का अधिकारियों की टीम द्वारा किया जा रहा स्थल निरीक्षण |
  • संभावित बाढ़ से सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग सक्रिय

संभावित बाढ़ 2025 को देखते हुए जल संसाधन विभाग पूरी तत्परता से राज्य भर में विभिन्न नदियों पर अवस्थित तटबंधों, संरचनाओं एवं अन्य आक्राम्य स्थलों के सुरक्षार्थ बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का कार्यान्वयन करा रहा है।

बाढ़ अवधि में बाढ़ के प्रभाव को न्यूनतम करने हेतु कटाव निरोधक कार्यों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जल संसाधन विभाग के विभिन्न परिक्षेत्रों में पदाधिकारियों की टीमें स्थल निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण के उपरांत सभी पदाधिकारी स्थल निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदन मुख्यालय को सौंपेंगे।

मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वीरपुर, समस्तीपुर, पटना, कटिहार परिक्षेत्राधीन कार्यान्वित कटाव निरोधक कार्यों, तटबंधों के बीच ब्रीच क्लोजर, क्षतिग्रस्त तटबंधों का पुनर्स्थापन कार्यों सहित अन्य बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के सफल एवं ससमय कार्यान्वयन के उद्देश्य से विभाग के वरीय पदाधिकारी श्री शरद कुमार (अभियंता प्रमुख, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण), अपर सचिव श्री नवीन, अपर सचिव श्री पवन कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी कार्य स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।

इस निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार प्रभावी ढंग से प्रगति पर हों और ससमय पूरे किए जा सकें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्य एवं निर्माण स्थलों पर उपलब्ध सामग्रियों जैसे ई.सी. बैग, एन.सी., जियो बैग, गैबियन, बोल्डर क्रेट इत्यादि की उपलब्धता का मूल्यांकन किया, साथ ही कार्य की अवयववार प्रगति, शेष कार्यों की स्थिति तथा श्रमबल और मशीनरी की उपलब्धता का भी आकलन किया। गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु गुणवत्ता नियंत्रण संगठन द्वारा की गई जाँचों की रिपोर्ट तथा कार्यों में आ रही बाधाओं की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली गई। विभाग के इन प्रयासों से 2025 की संभावित बाढ़ अवधि में बाढ़ से सुरक्षा और नदियों के कटाव से सुरक्षा मिल सकेगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ