Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वृक्षारोपण

वृक्षारोपण

वृक्षारोपण अभियान चलाये जाते हैं,
ज़्यादातर काग़ज़ पर ही पल जाते हैं।
हर वर्ष योजना नई नई बनाई जाती हैं,
वृक्ष काटने वाले वृक्ष मित्र बताये जाते हैं।

पच्चीस करोड़ लगे थे विगत वर्ष यू पी में,
एक लगाकर सौ फ़ोटो खिंचवाये जाते हैं।
कोई नहीं बताता कहाँ गये सब पहले वाले,
तीस करोड़ के नये लक्ष्य बनाये जाते हैं।

पर्यावरण मंत्री सभी विभागों को बाँट दिए,
लक्ष्य पूर्ण प्रमाण पत्र भी साथ साथ दिए।
विभाग ने नीचे तक लक्ष्य को बाँट दिया,
वृक्ष लगाकर चार, बजट बन्दर बाँट किए।

बड़ा कठिन है जाल काटना, मक्कारों का,
दिन को रात बताते, चमचों और ग़द्दारों का।
जाल बिछाये खड़े शिकारी कदम कदम पर,
नहीं रहा नियंत्रण नौकरशाही पर सरकारों का।

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ