पटना के साहित्यकार डॉ.अंकेश कुमार सम्मानित होंगे

पटना के साहित्यकार डॉ.अंकेश कुमार सम्मानित होंगे

पद्म भूषण कवि सुमित्रानंदन पंत सम्मान आगामी 20 मई को उनकी जयंती पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित कवियों को हिंदी साहित्य में उनके महनीय अवदान को लेकर दिया जाना है,जिसके लिए पटना से डॉ. अंकेश कुमार का चयन किया गया है।
यह सम्मान - उत्सव, चित्त पावन भारत पत्रिका व स्वतन्त्रता सेनानी, वैद्य केशो राम मेमोरियल सोसायटी रजिस्टर्ड, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे है।
ध्यातव्य है की पद्मभूषण सुमित्रानंदन पंत छायावाद के चार स्तंभ कवयित्री महादेवी वर्मा, कविवर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और कविवर जयशंकर प्रसाद में से एक थे। उनकी रचनाओं में प्रकृति का संगीत ध्वन्यांकित होता है।
हिंदी साहित्य में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति से पूर्व में भी डॉ. कुमार को प्रदेश की शीर्ष संस्था हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा सम्मेलन रत्न,हिंदी रत्न एवं हिंदी सेवी सम्मान, काव्य रत्न सम्मानएवं साहित्य रत्न सम्मान(जिज्ञासा संसार) थावे विद्यापीठ, स्वामी विवेकानंदशिखरसम्मान२०२४(दिव्य रश्मि)आदि प्राप्त हुए हैं। कविवर कुमार की रचनाएं, प्रकृति प्रेम,राष्ट्र प्रेम, सामाजिक समस्या एवम युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करती नजर आती हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ