सामयिक परिवेश बिहार इकाई पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।

सामयिक परिवेश बिहार इकाई पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।

काव्य गोष्ठी के इस कार्यक्रम में साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।सभी के रचनाओं ने पटल को एक नई ऊंचाई प्रदान की।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सोनी के सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना से की गई।
सामयिक परिवेश की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने संस्थाध्यक्ष उद्बोधन बड़े की उत्कृष्ट अंदाज में किया।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सविता राज ने बहुत ही सुन्दर अंदाज में किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता - श्री जय प्रकाश अग्रवाल ने काठमांडू से की।
मुख्य अतिथि डॉ सुमन मेहरोत्रा थी।विशिष्ट अतिथि अनंतराम चौबे अनंत मध्य प्रदेश भीम सिंह नेगी हिमाचल प्रदेश व डॉ मीना कुमारी परिहार मान्या जी पटना से।
काव्यपाठ करने वालों में डॉ सुमन मेहरोत्रा ,डॉ मीना कुमारी परिहार ,डॉ प्रतिभा रानी ,जय प्रकाश अग्रवाल,काठमांडू,अनंत राम चौबे अनंत, मध्य प्रदेश ,भीम सिंह नेगी, हिमाचल प्रदेश डॉ राम शरण सेठ, छटहां मिर्जापुर उत्तर प्रदेश ,किशन लाल कहार ,ज्योति सिन्हा ,,डॉ सोनी,अविनाश बन्धु ,रीतु प्रज्ञा दरभंगा, बिहार ,माधवी लता ,राजप्रिया रानी,मुस्कान केशरी ,पुष्पा पालीवाल,सुनील कुमार उपाध्याय मुख्य रहे।,कार्यक्रम के अंत में संचालन कर रही सविता राज ने भी अपनी गजल प्रस्तुत की।कार्यक्रम का विराम माधवी लता जी के आभार ज्ञापन से हुआ।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ