मातारानी के दर्शन करके..

मातारानी के दर्शन करके..

करे जो पूजा और भक्ति
चैत्र नवरात्रि के दिनों में।
और करते है साधना
माता की उपासना करके।
तो मिलता है सूकून
उन्हें अपने जीवन में।
और हो जाती इच्छाएं
उसकी इन दिनों में पूरी।।

माता के नौ रूपों को
जो नौ दिन पूजते हैं।
उन्हें हर रूप का दर्शन
अपनी साधना में दिखता है।
और माता रानी उसकी
हर मुराद पूरी कर देती है।
क्योंकि वो माँ है इसलिए
अपने बच्चों पर दया करती है।।

यदि कोई ईर्ष्या भाव रखकर
माता के दरवार में आता है।
तो उसे फल वही पर मिल जाता है।
चाहे वो राजा हो या रंक उसपे
मातारानी की नज़रे समान होती हैं।
इसलिए पूरी श्रध्दाभाव से उनकी
पूजा करके पाये सदा शुभफल।।

चैत्र नवरात्रि और विक्रम संवत 2081
शुभ अवसर पर मातारानी के चरणों
में मेरी यह रचना समर्पित है।।
जय माता दी

जय जिनेंद्र

संजय जैन "बीना" मुम्बई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ