किसी से मदद की ख्वाहिश मत पालो मेरे दोस्त।

किसी से मदद की ख्वाहिश मत पालो मेरे दोस्त।

तेरा मददगार बनने कोई तेरे पास नहीं आयेगा।।
जिस पर तुमने ज्यादा भरोसा किया है जीवन में।
तेरे बुरे दिन में वह सबसे पहले खिसक जायेगा।।
हर वक़्त एक सा नहीं होता किसी के जीवन में।
उतार चढ़ाव ही तो मानव जीवन का मलाल है ।।
खुशी भी उसी के पास आती है जो खुद खुशहाल है।
लक्ष्मी भी मुंह मोड़ लेती है उससे जो सदा कंगाल है।।
गम मत करो कोई पास आये या न आये।
खुद पर भरोसा रख जीवन पथ पर बढ़ते चलो।।
लाख बाधाएं आये तेरे निरंतर आगे बढ़ने के पथ में।
मंजिल तक पहुँचने के पहले बाधाओं से न हिलो।। 
 जय प्रकाश कुवंर
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ