मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को भाजपा प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट कर दी बधाई
पटना, 1 फरवरी। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक और पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की और श्री नीतीश कुमार को नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट कर बधाई और शुभकानाएं दीं। साथ ही प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को वृंदावन वाले राधे-राधे के अंगवस्त्रम् से स्वागत अभिनन्दन भी किया।
श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घर-घर गीता, जन-जन गीता अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि विगत तीन वर्षों में अब तक ढाई लाख से ऊपर श्रीमद्भगवद्गीता बिहार समेत भारत के लोगों को नि: शुल्क सप्रेम भेंट किया गया है और गीता जी का अभियान निरंतर जारी है। साथ ही बिहार में पुन : एनडीए के रूप में डबल इंजन की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को श्री मिश्र ने चौमुखी विकास के लिए अद्वितीय कदम करार देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए तहेदिल से आभार जताया। श्री मिश्र के साथ मुख्यमंत्री से मिलने वालों में प्रदेश भाजपा नेता परशुराम शर्मा तथा समाजसेवी अजीत कुमार राम मुख्य रूप से शामिल थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews