आततायीयों के सीने पर, साँप लोटने लगे,
राम के काज सब, निर्विघ्न पूरे होने लगे।राम का अस्तित्व नही, जो राम को नकारते,
राम का नाम सुन, अब लोट पोट होने लगे।
अयोध्या आने को आतुर, प्रतिबद्धता जता रहे,
आमंत्रण सरकारी मिले, हम अयोध्या आ रहे।
राम हमारे आराध्य, राम से ही जीवन हमारा,
रामसेतु काल्पनिक, जो न्यायालय में बता रहे।
पापियों के पाप भी, राम नाम से धुले,
शास्त्रों में महिमा के, गुणगान सब मिले।
अन्तिम सत्य मृत्यु, राम नाम आधार है,
मोक्ष के द्वार भी, बस राम नाम से खुले।
डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
५३ महालक्ष्मी एनक्लेवमुज़फ़्फ़रनगर २५१००१ उ प्र
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews