भारतीय जन महासभा सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि |

भारतीय जन महासभा सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि |

वीर बाल दिवस' के दिन मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह का बलिदान दिवस भारतीय जन महासभा के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि आज अनेक रूपों में हिंदुओं और सिक्खों में वैमनस्य फैलाने का काम कुछ राष्ट्र विरोधी शक्तियां कर रही है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए ही गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने पूरे परिवार को बलिदान कर दिया था। उनके दो छोटे साहिबजादों का बलिदान 26 दिसंबर को हुआ था। जिसे अब वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हम सभी को समझना चाहिए कि सिक्ख हिंदू धर्म के ही अंग है।
बलिदान दिवस मनाने वालों में श्री पोद्दार के अलावे अविनाश कुमार, किरण कुमारी 'वर्तनी', पिंकी देवी, चंद्रकला देवी, अश्विनी कुमार प्रसाद, किरण सिंह आदि मुख्य रूप से सम्मिलित थे।इसके अलावे देश के अनेक स्थानों पर जयंती मनाने वालों में मुख्य रूप से जयपुर से ओम प्रकाश अग्रवाल, मोतीलाल शर्मा, जमशेदपुर से आरती श्रीवास्तव विपुला, रतलाम मध्य प्रदेश से अनिता यादव, मधु परिहार, अपूर्व सिंह, रायपुर से प्रियंका अग्रवाल, कोलकाता से मेघाश्री मुखोपाध्याय, सुखेन मुखोपाध्याय, दिल्ली से अर्चना वर्मा एवं रांची से सुजीत कुमार के नाम सम्मिलित हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ