28 दिसम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

28 दिसम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

28 दिसम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि द्वितीया सम्पूर्ण दिन/रात्रि

🔅 नक्षत्र पुनर्वसु रात्रिशेष 12:31

🔅 करण :

                कौलव 06:48 AM

                तैतिल 06:48 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग एन्द्र +02:22 AM

🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:47 AM

🔅 चन्द्रोदय 06:15 PM

🔅 चन्द्र राशि मिथुन

🔅 सूर्यास्त 05:13 PM

🔅 चन्द्रास्त 07:44 AM

🔅 ऋतु शिशिर
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 10:33 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत मार्गशीर्ष

🔅 मास पूर्णिमांत पौष
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:29:46 - 12:11:59

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 10:05 AM - 10:47 AM

🔅 कंटक 02:18 PM - 03:00 PM

🔅 यमघण्ट 07:16 AM - 07:58 AM

🔅 राहु काल 01:10 PM - 02:29 PM

🔅 कुलिक 10:05 AM - 10:47 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 03:43 PM - 04:25 PM

🔅 यमगण्ड 06:34 AM - 07:53 AM

🔅 गुलिक काल 09:12 AM - 10:31 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

❤💛विशेष ~ गुरु-पुष्य सर्वार्थाऽमृत योग रात्रिशेष 12:31 से। 💛❤

❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤

28 दिसम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज आपमें भावुकता अधिक रहेगी जिस कारण किसी की बातों या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। मां के स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेगें। ग्लानि का अनुभव करेंगे। भोजन और नींद में अनियमितता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है। मन की शांति के लिए आध्यात्म उत्तम उपाय है। अचल संपत्ति के विषय में चर्चा को टालें।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

वृषभ (Tauras): आपकी चिंताएं कम होने से आप राहत का अनुभव करेंगे। आज आप अधिक भावुक और संवेदनशील रहेंगे। साहित्य लेखन और कलाक्षेत्र में योगदान दे सकेंगे। परिवार के सदस्यों विशेष रूप से माता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। छोटी यात्रा या पर्यटन हो सकता है। वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे। आपका पूरा दिन आनंद में बीतेगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini): शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित कार्य आज पूरे होगें जिससे प्रसन्नता होगी। आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होंगी। नौकरी व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलगा जिससे माहौल अच्छा बना रहेगा। मित्रों और प्रियजनों के साथ मुलाकात आपकी खुशी को बढ़ा देगी। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

कर्क (Cancer): दोस्तों, परिजनों और परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर बीतेगा। उनकी ओर से मिले उपहार आपके हर्ष को दोगुना कर देंगे। बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा और आर्थिक लाभ भी होगा। पत्नी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आनंद का अनुभव करेगें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहने की सलाह है। मन में बेचैनी रहेगी और चिंता सताएगी। शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है अन्यथा किसी के साथ तकरार हो सकती है। आज आप काफी भावुक रहेगें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। स्त्री वर्ग से बचकर रहें। गलतफहमी ना होने दें वरना नुकसान हो सकता है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

कन्या (Virgo): आपको विविध क्षेत्रों में यश, कीर्ति और लाभ दिलाएगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। बुजुर्गों और मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दांपत्य जीवन में आनंद प्राप्त होगा। संतान के समाचार मिलेगें। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

तुला (Libra): आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारी आपके कार्य की सराहना करेगें। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। माता की तरफ से लाभ मिलेगा। सरकारी कार्यों में आज सफलता मिलेगी।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से थकान और आलस का अनुभव करेगें। इसका प्रभाव व्यवसायिक क्षेत्र में भी देखने को लेगा जिससे परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक रहेगा। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को आज स्थगित रखना ही लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): आज आपको कोई भी नया काम आरंभ न करने और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह देते हैं। शल्यक्रिया जैसे बड़े मामलों को आज के लिए टाल दें। आज आप काफी व्यग्र और चिंतित रहेगें। पानी से दूर रहें। अचानक ही कोई बीमारी आपको सता सकती है। खर्च में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आवश्यक है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक = 9

मकर (Capricorn): दैनिक कार्यों के अलावा आप अपना समय मनोरंजन में बिताएंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाएंगें। विपरीत लिंगीय मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रबल धन लाभ का योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दलाली, कमिशन, ब्याज की आय से पैसे की भरमार रहेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 4

कुंभ (Aquarius): कार्य में सफलता पाने के लिए आज का दिन उत्तम है। यश और कीर्ति मिलेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। नौकरी-धंधे की जगह सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेगें। खर्च बढ़ेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार आएगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 3

मीन (Pisces): आज आपकी कल्पनाशक्ति पूरे निखार पर होगी। साहित्य सृजन के लिए दिन उत्तम है। विद्यार्थी अध्ययन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। पेट दर्द की संभावना है। मन में भय रहेगा। मानसिक संतुलन बनाए रखें। प्रेमियों के प्रणय के लिए आज का दिन अनुकूल है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ