सनातन पर प्रतिबंध साज़िश

सनातन पर प्रतिबंध साज़िश

किसने कहा कि बारूद से, प्रदूषण फैलता है,
किसने कहा कि आवाज़ से, प्रदूषण फैलता है?
रूस युक्रेन युद्ध से अभी तक, कुछ नहीं हुआ,
किसने कहा बारूद कणों से,प्रदूषण फैलता है?


शायद गाजा इज़राइल में, ऑक्सीजन उगलते हों,
बारूद की गंध से शायद, बुजुर्ग अच्छे होते हों।
पेड़ पौधे पशु पक्षी, धमाकों की आवाज़ से ख़ुश,
महाशक्तियों के बारूद, पर्यावरण संरक्षक होते हों?


दीपावली के पटाखों में, सनातनी ज़हर होता है,
दीपावली के पटाखों का, दुनिया पर असर होता है।
हो जाते धर्मनिरपेक्ष परेशान, पशु पक्षी भी आहत,
दीपावली के पटाखों में, हिन्दू विरोध भरा होता है।


देते हैं उपदेश, दिवाली पर पटाखे न चलाओ,
नववर्ष पर हुड़दंग, दिवाली त्योहार न मनाओ।
शराब सिगरेट पीने वाले, ए सी में बैठ कहते,
तेल बर्बाद होता, दिवाली पर दीप भी न जलाओ।


सनातन पर्व पर ही उपदेश क्यों, कोई बताओ,
ख़ुशियों पर प्रतिबंध क्यों लगायें, कोई बताओ?
तनावग्रस्त आदमी, अराजकता फैली चहुँ ओर,
हिन्दू पर्वों पर हमले का कारण, कोई बताओ?

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ