अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के मौके पर छात्र संवाद का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के मौके पर छात्र संवाद का आयोजन

हमारे दिव्य रश्मि संवाददाता अरविन्द अकला की खबर
औरंगाबाद,(दिव्य रश्मि)।जिला मुख्यालय औरंगाबाद की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था समकालीन जवाबदेही परिवार के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के मौके पर प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा के आह्वान पर विद्यार्थी संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य की भूमिका मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह ने निभाई तो नेतृत्व संस्था के मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने किया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका विषयक विद्यार्थी संवाद के क्रम में विभिन्न विद्यार्थियों से संवाद के क्रम में बताया गया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों की भूमिका सभी क्षेत्रों में बढ़ सी गई है।आज राष्ट्र निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। किसी राष्ट्र की प्रगति एवं उसके उत्थान में सर्वाधिक विद्यार्थियों की ही भूमिका रही है ।विद्यार्थियों के आत्म बल चरित्र बल के पहचान पर ही हम राष्ट्र की पहचान कर लेते हैं।जिस राष्ट्र के विद्यार्थी अपनी गौरव और गरिमा को बचाए रखते हैं उस देश को विश्व गुरु की संज्ञा दी जाती है।
विद्यार्थी संवाद में छात्र राहुल कुमार,अमन राज,पवन कुमार सिंह सोमप्रकाश रविकर, सौरभ राज,संजना भारती,सावन विद्यार्थी ने हिस्सा लिया एवं अपने संवाद के क्रम में राष्ट्र को सर्वोपरि बताया। राष्ट्र प्रगति में वर्तमान शिक्षा प्रणाली की उत्कर्ष भूमिका की चर्चा की ।
आज के विद्यार्थी संवाद में राणा सुनील,सुजीत कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह,राजीव कुमार सिंह,गायक अमित कुमार सिंह,शिक्षक नवीन कुमार समाजसेवी राम पुकार ओझा की सराहनीय भूमिका रही।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ