गाँधी का सच
खोजना शुरू करो, खोजते रह जाओगे,रहस्य हैं अनन्त के, खोजते रह जाओगे।
गाँधी और जवाहर की, जड़ें बहुत गहरी,
जड़ों की जड़ कहाँ, खोजते रह जाओगे।
अफ़्रीका में गाँधी जाकर, अंग्रेजों से टकराता,
अंग्रेजों से साँठगाँठ, भारत में वापिस आता।
कांग्रेस के हित में बातें, पैरोकारी अंग्रेजों की,
युद्ध लड़ रहा अंग्रेजों से, अंग्रेज़ी पैन्शन पाता।
कभी ख़िलाफ़त आंदोलन, कभी नील की खेती पर,
कभी समर्थन जिन्ना का, कभी नेहरू की बेटी पर।
बादाम खिलाते बकरी को, ग़रीबों के हित की बातें,
बाँट दिया भारत को जिसने, नेहरू जिन्ना की हेठी पर।
अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews