शुभ दशहरा

मनोज कुमार मिश्र
प्रगति पथ आरूढ़ रहें सब सुख समृद्धि पाएं।
भक्ति भाव और रास रंग में दशहरा त्योहार मनाएं।।
अच्छाई की विजय प्रतीक ये उत्सव खूब निराला।
जीवन में खुशियां भर देता कर देता मतवाला।
लक्ष्य अगर हो स्पष्ट मन में तो मार्ग विविध मिल जाते।
धैर्य साधना बल बुद्धि विवेक, कार्य सुगम बनाते।।
अन्याय का प्रतिकार करो, करने वाले को नष्ट करो।
शक्ति से ही शांति आएगी, इसको मन में कंठस्थ करो।।
मित्र बनाओ मित्र बढ़ाओ, मित्र कार्य सुगम बनाते।
संशय दुश्चिंता विकट काल में वे मार्ग सही दे जाते।।
राम नाम की है यह महिमा, जीवन में इसे ले आओ।
हर बाधा संकट को दूर कर जीवन सफल बनाओ।।
अद्भुत संदेश राम जीवन का, रखो मोह न माया।
सब कुछ संभव है इस जग में, जिन खोजा तिन पाया।।-
मनोज
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews