भारत बसता रग रग में, भारत जन जन के जीवन में,

भारत बसता रग रग में, भारत जन जन के जीवन में,

भारत रहता गाँव गली, भारत रहता पावन जन मन में।
भारत ज्ञान पुंज कहलाता, अग्रिम धरा जगत में रहता,
विश्व गुरु है सदा सदा से, अंतरिक्ष के विचरण में।


अध्यात्म केंद्र है भारत, गूढ़ रहस्यों का प्रणेता,
अंतरिक्ष में छिपे रहस्य, भारत सबका अध्येता।
बैठ किनारे नाप रहे जो, भारत की गहराई को,
नेतृत्व क्षमता सबसे अद्भुत, मोदी बने विश्व नेता।

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ