जमशेदपुर के महान राष्ट्रभक्त श्री प्रसेनजीत तिवारी जी को मदनलाल ढींगरा सम्मान प्रदान किया जाएगा।
क्रांतिकारी मदन लाल ढ़ीगरा सम्मान - 2023 सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन,तुलसी भवन के मानद महासचिव एवं जमशेदपुर के महान राष्ट्रभक्त श्री प्रसेनजीत तिवारी जी को प्रदान किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय संगठन भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि इसका निर्णय चयन समिति के द्वारा लिया जा चुका है।
यह सम्मान श्री प्रसेनजीत तिवारी जी को आगामी 18 - 09 - 2023 (सोमवार) को होने वाले क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा जयंती समारोह में नई दिल्ली से ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा।श्री पोद्दार ने यह भी जानकारी दी कि जयंती दिवस के कुछ दिन पश्चात जमशेदपुर में होने वाले समारोह में विधिवत यह सम्मान श्री प्रसेनजीत तिवारी जी को प्रदान किया जाएगा। जिसके अंतर्गत नारियल, सम्मान प्रतीक, पुष्पगुच्छ, शॉल एवं सम्मान पत्रक प्रदान किया जाएगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews