6 अगस्त 2023, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

6 अगस्त 2023, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

6 अगस्त 2023, रविवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि पंचमी 22:38M

🔅 नक्षत्र उत्तराभाद्रपद 08:59 AM

🔅 करण :

                तैतिल 07:11 AM

                गर 07:11 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग धृति 08:25 PM

🔅 वार रविवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:26 AM

🔅 चन्द्रोदय 09:56 PM

🔅 चन्द्र राशि मीन

🔅 सूर्यास्त 06:34 PM

🔅 चन्द्रास्त 09:56 AM

🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 01:14 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत श्रावण (अधिक)

🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण (अधिक)
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:28:48 - 12:21:44

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 04:46 PM - 05:39 PM

🔅 कंटक 09:42 AM - 10:35 AM

🔅 यमघण्ट 01:14 PM - 02:07 PM

🔅 राहु काल 04:53 PM - 06:32 PM

🔅 कुलिक 04:46 PM - 05:39 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:28 AM - 12:21 PM

🔅 यमगण्ड 11:55 AM - 01:34 PM

🔅 गुलिक काल 03:13 PM - 04:53 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤

6 अगस्त 2023, रविवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आपके सभी कार्यों में उत्साह और उमंग छलकता दिखेगा। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय बिताएंगे। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट-उपहार मिलने से आनंद में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8

वृषभ (Tauras): आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। धन-वृद्धि तथा पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। परिजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

मिथुन (Gemini): आज का दिन शुभ तथा अनुकूलता से भरा होगा। कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। स्नेहीजनों से भेंट-उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

कर्क (Cancer): आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक स्थान जाने से आनंद प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन भी चिंता रहित होगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आज आपके भाग्य में सकारात्मक परिवर्तन का योग है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक = 9

सिंह (Leo): आज आपको संभलकर चलने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। परिजनों के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें। अनैतिक कार्य से दूर रहें। ईश्वर-स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कन्या (Virgo): सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। नए कपड़े या जेवर खरीदने के योग हैं। वाहनसुख प्राप्त हो सकता है। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच अगर तकरार हुई होगी तो वह दूर होगी तथा घनिष्ठता भी बढ़ेगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

तुला(Libra) : आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी अच्छा माहौल रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। अगर बहुत आवश्यक ना हो तो, प्रवास भी संभवतः टालें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

धनु (Sagittarius): आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिवार में तनाव की स्थितियां बन सकती हैं। आपका स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। धनहानि का योग है। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर(Capricorn) : आज का दिन नए कार्यों को प्रारंभ करने के लिए शुभ है। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहकार मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। विद्यार्थी अपना अभ्यास सरलतापूर्वक कर सकेंगे।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कुंभ(Aquarius) : आज किसी से अधिक विवाद न करने की सलाह देते हैं। धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता, असंतोष तथा निराशा जगा सकती है, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। निर्णयशक्ति का अभाव होगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7

मीन (Pisces): आप का दिन शुभ फलदायी है। उत्साह तथा बढ़िया स्वास्थअय बना रहेगा। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। धार्मिक कार्य तथा यात्रा का योग है। कार्य-सफलता मिलेगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवारदूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ