हार्ट हॉस्पीटल के चीफ कंसलटेंट डॉ आशीष कुमार झा को संजीव कुमार मिश्र ने सप्रेम भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता|

हार्ट हॉस्पीटल के चीफ कंसलटेंट डॉ आशीष कुमार झा को संजीव कुमार मिश्र ने सप्रेम भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता|


पटना, 16 मई, 2023। बिहार के सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट एवं कंकड़बाग स्थित चंद्रालय हार्ट हॉस्पीटल के चीफ कंसलटेंट डॉ आशीष कुमार झा को बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक तथा पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने गोरखपुर, गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीता को सप्रेम भेंट कर बधाई एवं शुभकामना दी।

श्री मिश्र ने डॉ झा को जानकारी दी कि विगत तीन वर्षों से घर-घर गीता, जन-जन गीता अभियान चलाया जा रहा है और बिहार समेत भारत के लोगों के बीच अबतक करीब डेढ़ लाख श्रीमद्भगवद्गीता लोगों को नि:शुल्क सप्रेम भेंट किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती मरीज अभियान के पदाधिकारियों को फोन कर गीता जी प्राप्त करते हैं। भगवान कृष्ण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के तहत गीता जी का अभियान जोरों पर चल रहा है। इस दौरान भाजपा नेता संजीव मिश्र ने डॉ झा का वृंदावन वाले राधे-राधे के अंगवस्त्रम् से स्वागत अभिनंदन भी किया। साथ ही श्री मिश्र ने अपने परामर्शी पारिवारिक चिकित्सक डॉ आशीष कुमार झा से अपने शरीर का रुटीन चेकअप भी कराया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ