15 मई 2023, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

15 मई 2023, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

15 मई 2023, सोमवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि एकादशी रात्रिशेष 01:08

🔅 नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद 09:42 AM

🔅 करण :

                बव 01:54 PM

                बालव 01:54 PM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग विश्कुम्भ +01:28 AM

🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:23 AM

🔅 चन्द्रोदय +02:45 AM

🔅 चन्द्र राशि मीन

🔅 सूर्यास्त 06:37 PM

🔅 चन्द्रास्त 02:18 PM

🔅 ऋतु ग्रीष्म
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 01:23 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत वैशाख

🔅 मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:19:13 - 12:12:46

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 12:12 PM - 01:06 PM

🔅 कंटक 07:45 AM - 08:38 AM

🔅 यमघण्ट 11:19 AM - 12:12 PM

🔅 राहु काल 06:44 AM - 08:25 AM

🔅 कुलिक 02:53 PM - 03:46 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:32 AM - 10:25 AM

🔅 यमगण्ड 10:05 AM - 11:45 AM

🔅 गुलिक काल 01:26 PM - 03:06 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

❤💛विशेष ~ अचला [अपरा] एकादशी व्रत [सभी के लिए] संक्रान्ति वृष राशि मे सूर्य का प्रवेश दिन 03:11 से, ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ|

15 मई 2023, सोमवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries):कान के कच्चे होने से बचें। धूर्त और स्वार्थी लोगों की संगति आपकी छवि प्रभावित कर सकती है। लेन देन में सतर्कता रखें। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। दिन सामान्य।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृषभ (Tauras):अधिकार और लाभ के लिए स्वाभिमान से समझौता न करें। निम्न वर्ग के लोगों और कार्यों से अधिक आय अर्जित कर सकते हैं। नए प्रयोगों से बचें। दिन सामान्य से शुभकर।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7

मिथुन (Gemini):बढ़त पर बने रहेंगे। करियर कारोबार में उत्साह का संचार रहेगा। अधीनस्थों का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता-पिता की बात पर ध्यान दें। दिन शुभ फलकारक।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 2

कर्क (Cancer):संघर्ष में सकारात्मक रहने वालों को ही सौभाग्य का साथ मिलता है। आशावादी, अनुशासित और स्वावलंबी बने रहें। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लायें। दिन सफलता सूचक।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक = 4

सिंह (Leo):रहिमन चुप्पी साधिये देख दिनन के फेर, जब अच्छे दिन आहिहें बनत न लगिहे देर। अनुशासित रहें और सेहत पर ध्यान दें। क्षणिक अवरोधों तीखी प्रतिक्रिया देने से बचें। दिन सामान्य।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

कन्या (Virgo):सहजता और सरलता के साथ आगे बढ़ें। घर परिवार में हर्ष आनंद की संरचना रहेगी। साझीदारी में सफलता मिलेगी। साथी बेहतर करेगा। नीति और नियत साफ रखें। दिन शुभकर।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

तुला (Libra):सबके साथ हिलमिलकर रहें। कामकाज में भी सबका सम्मान बनाए रखें। संघर्ष से सफलता मिलेगी। बैर विरोध से बचें। क्षमता का आंकलन करके ही जिम्मेदारी स्वीकारें।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

वृश्चिक (Scorpio):प्रेम में जिद जिल्लत का कारण बन सकती है। सही सम्प्रेषण के महत्त्व को समझें। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। आर्थिक पक्ष सहज बना रहेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

धनु (Sagittarius):माता-पिता की बात ध्यान से सुनें और उस अमल का हरसंभव प्रयास करें। छोटे प्रलोभनों में उलझकर बड़ा नुकसान कर सकते हैं। दिन सामान्य फलकारक।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn):बोलना और सुनना आना, सबसे बड़ा गुण है। इन्हें बढ़ावा दें। सम्प्रेषण और सूचना क्षेत्र सबसे महत्वपूर्ण रह सकते हैं। सक्रियता और शक्ति प्रदर्शन में आगे रहेंगे। दिन शुभकर।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7

कुंभ (Aquarius):अपनों को मान दें। जल्दबाजी और असामान्य परिस्थितियों में निर्णय न लें। जिद से बचें। रहन सहन श्रेष्ठ बना रहेगा। मेहमानों की अधिकता बनी रह सकती है। आस्था बढ़ी हुई रहेगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 2

मीन (Pisces):सक्रियता और संवेदनशीलता को बल मिलेगा। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अतिसंवेदनशील होने से बचें, जीवन में सभी सबकी जरूरत होती है। दिन शुभकारक।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ