नूतन वर्ष
ऋचा श्रावणी
नव दीप जले
नव फूल खिले
नव जीवन मिले
सर्वत्र नवींता छाया हैं
हिंदू नव वर्ष आया है
वसंत ऋतु में
प्रकृति ने नव रंग लिए
अपनी कुरित्यो का दहन करके
होली को उत्साह से मनाया है
हिंदू नव वर्ष आया है
चैत्र शुक्ल पक्ष में
श्री राम का जन्मोत्सव आया है
इस नवरात्री में पूजा अर्चन से
चैती छठ में घाट को सजाया है
हिंदू नव वर्ष आया है
इस नव वर्ष में खूब भरा हो उमंग
संगी साथी स्वस्थ जीवन के संग
श्रृष्टि ने हर रूप में निखार लाया है
हिंदू नव वर्ष आया हैं 🙏
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews