16 फ़रवरी 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

16 फ़रवरी 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

16 फ़रवरी 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि एकादशी 10:14 PM

🔅 नक्षत्र मूल 06:44 PM

🔅 करण :

                बव 04:18 PM

                बालव 04:18 PM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग :

            हर्शण 07:01 AM

            वज्र 07:01 AM

🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:24 AM

🔅 चन्द्रोदय +04:30 AM

🔅 चन्द्र राशि धनु

🔅 सूर्यास्त 05:36 PM

🔅 चन्द्रास्त 01:39 PM

🔅 ऋतु शिशिर

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 11:12 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत माघ

🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 12:13:02 - 12:57:53

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 10:43 AM - 11:28 AM

🔅 कंटक 03:12 PM - 03:57 PM

🔅 यमघण्ट 07:44 AM - 08:28 AM

🔅 राहु काल 01:59 PM - 03:23 PM

🔅 कुलिक 10:43 AM - 11:28 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 04:42 PM - 05:26 PM

🔅 यमगण्ड 06:59 AM - 08:23 AM

🔅 गुलिक काल 09:47 AM - 11:11 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन

❤💛विशेष ~ विजया एकादशी व्रत [सभी के लिए।

16 फ़रवरी 2023, गुरूवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज के दिन अपने निजी विचारों को छोडकर दूसरों के विचार को अपनाने की आपको सलाह देते हैं। घर के और परिजनों के कार्य करते समय समाधानकारी व्यवहार अपनाएं। वाणी पर संयम बरतें, अन्यथा वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। समयानुसार भोजन मिलने की संभावना कम है। खर्च पर संयम रखें। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

वृषभ (Tauras): आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति आज ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण के पीछे खर्च होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मिथुन (Gemini): आपकी वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति खड़ी न हो इसका ध्यान दें। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो इसका भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। अकस्मात का योग है। परिजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत होगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन कर सकेंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप प्रसन्न रहेंगे। अपना कार्य दृढ़ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। जमीन, वाहन, संपत्ति से जुड़े कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

कन्या (Virgo): प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा आज का दिन। मन में चिंता रहेगी। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा। नौकरी या व्यवसायिक स्थल पर सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतान के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा न करने की सूचना देते हैं। क्रोध न करें। वाणी और वर्तन पर संयम बरतें। हितशत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फिर भी आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंतन के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): शारीरिक रूप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी आपको चिंता सताएगी। व्यवसायिक क्षेत्र में भाग्य का सहयोग नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारी को आप के कार्य से संतोष नहीं होगा। मन में द्विधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

कुंभ (Aquarius): स्वभाव में हठीलापन छोड़ने के लिए आपको सूचित करते हैं। अधिक भावुकता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। सामाजिक रूप से सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखें। घर और संपत्ति से जुड़े कार्यो में आज संभलकर चलें। माता से लाभ होगा। विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces): आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओ के साथ संबंधो में निकटता आयेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ