हम उनसे इतना प्यार करते हैं

हम उनसे इतना प्यार करते हैं

हम उनसे इतना प्यार करते हैं,
दिन-रात बहुत लड़ते हैं,
पर हम एक दूजे के लिए,
दिन-रात जीते मरते हैं।
हम उनसे इतना प्यार...।


वो है मेरी आँखों की ज्योति,
हम हैं उनके हीरा-मोती,
चली जाती जब वो मायके,
उन्हें विडियो काल किया करते हैं।
हम उनसे इतना प्यार...।


हम जो कुछ भी कमाते हैं,
उनके चरणों में धरते हैं,
इसके बदले वे मेरी,
दुःख-दर्द हर लिया करते हैं।
हम उनसे इतना प्यार...।


हमदोनों का प्यार सबसे निराला ,
वो मतवाली तो हम मतवाला,
हम करते हैं जितना तकरार,
उससे ज्यादा प्यार करते हैं।
हम उनसे इतना प्यार...।


वो जब तक हमसे नहीं लड़ते,
मेरा खाना हजम नहीं होता हैं,
नहीं आते जब-तक वो बेड पर,
हम करवटें बदला करते हैं।
हम उनसे इतना प्यार...।
------0------ अरविन्द अकेला,रामकृष्ण नगर पटना-27
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ