तिरंगा प्यारा
सुनो मेरे देशवासियों,
मनाने जा रहे,
74व गणतंत्र दिवस,
कुछ संकल्प ले लो।
नहीं करेंगे कोई भेदभाव,
हम जाती और धर्म पर।
समान भाव सबके प्रति,
हम सब मिलकर रखेंगे।
तभी हमारा ये देश,
दिखेगा विश्व में विशेष।।
हमें इस पर है अभिमान,
और इसे बहुत है हमें प्यार।
इसलिए नहीं गिरने देंगे
कभी इसका स्वभिमान।
लड़ेंगे इसके लिए एक साथ,
नहीं आने देंगे कोई आंच।
ये हमारा देश है हिंदुस्तान,
जिसे हम करते
प्राणो से ज्यादा प्यार।
इसे हम कैसे अकेला छोड़ दे।।
हम दे देंगे चाहे अपनी प्राण,
पर तिरंगे को झुकने नहीं देंगे।
चाहे कोई भी हो वो शैतान,
यदि करेगा गद्दारी देश से।
तो देंगे उसको मृत्यु दंड।
इसलिए संजय कहता है
की दिलसे करो इसे प्यार।
और निभाओ अपना सब फर्ज।
ये हमारा देश है हिंदुस्तान।
जिसे हम करते
प्राणों से ज्यादा प्यार।
इसे कैसे हम अकेला छोड़ दे।।
जय हिन्द, जय भारत
सभी पाठकों के लिए गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत बधाई और शुभ कामनाएं।
जय जिनेन्द्र
संजय जैन "बीना" मुम्बई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com