भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल बिहारी बाजपेई: सुशील शाही

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल बिहारी बाजपेई: सुशील शाही

देवरिया ब्यूरो वेद प्रकाश तिवारी की खबर |
स्थानीय उपनगर के गणेश नगर में भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय गुप्त के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती मनाई गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। भाटपार रानी नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन प्रेमलता गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार शाही ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई कुशल संगठनकर्ता, प्रखर वक्ता,कवि, पत्रकार एवं भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। विपक्ष के नेता भी अटल बिहारी बाजपेई का लोहा मानते थे। नगर चुनाव संयोजक आनंद पियूष उपाध्याय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अपने शासनकाल में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को यह बता दिया कि भारत से अगर कोई टकराएगा तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय कुमार गुप्ता, जगन्नाथ सिंह अमेठिया, हरेंद्र राय, जगदीश नारायण मिश्र, पशुपति प्रताप पाल, जयप्रकाश तिवारी, शशि भूषण सिन्हा, प्रमोद सिंह बघेल, संतोष शाही, कृष्ण कुमार सिन्हा, रामाश्रय चौरसिया, सुरेंद्र सिंह, सुरेश तिवारी, नितिन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, विजय बरनवाल, झूना यादव, राजू सिंह, रितेश तिवारी, अनिल मद्धेशिया, गुलाब मद्धेशिया, सतीश मद्धेशिया, हृदया मद्धेशिया, प्रमुख रूप से उपस्थित। वही भठवा तिवारी में अटल बिहारी वाजपेई की जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि अपने शासनकाल में अटल बिहारी बाजपेई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करते हुए देश के गरीबों को दो रुपए किलो गेहूं एवं तीन रुपए किलो चावल देने का फैसला किया जो आज भी मिसाल बना हुआ है। भारतीय राजनीति में ईमानदारी के सशक्त हस्ताक्षर थे अटल बिहारी वाजपेई। वह व्यक्ति नहीं विचार थे। केंद्र की मोदी सरकार अटल बिहारी बाजपेई के सपने को साकार कर रही है। यहां प्रमुख रूप से उमेश तिवारी, चन्द्रचूड़ तिवारी, अचल कुमार तिवारी, सूर्या, मोहित, रुद्रा, मंगल पांडे शशांक कृष्णन, शशि तिवारी, सुषमा तिवारी, सरिता तिवारी, उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ