समूह यात्रा का आनंद

समूह यात्रा का आनंद

समूह में यात्रा करने का
अलग ही मजा होता है।
बहुत कुछ सिखाने को
सभी को मिलता है।
जो जीवन में आगे
बहुत ही काम आता है।
जिसके कारण भी हमें
सयुक्त परिवार भाते है।।


किसी के गलत निर्णय से
बहुत कष्ट होता है।
कर्म किसी के बुरे हो तो
भोगतना सबको पड़ता है।
यही तो इस संसार की
बहुत बड़ी बिडमना है।
पर गिरते हुए अपनो को
मिलकर बचा लेते है।।


हमारी और आप की
शायद यही कहानी हो।
जिसमें सब कुछ तो
एक जैसा है।
पर इंसानी सोच थोड़ी
औरो से अलग है।
जिसके चलते ही कभी
उथल पुथल हो जाती है।।


जय जिनेंद्र संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ