Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

रूस से तेल खरीदने पर यूक्रेन के विदेश मंत्री खफा

रूस से तेल खरीदने पर यूक्रेन के विदेश मंत्री खफा

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने सस्ता रूसी तेल खरीदने के लिए भारत से नाराजगी जताते हुए इसे नैतिक तौर पर अनुचित कहा है। दमित्रो कुलेबा ने कहा कि भारत के लिए सस्ते दाम पर रूसी तेल खरीदने का अवसर इससे जुड़ा है कि यूक्रेनी रूसी आक्रामकता झेल रहे हैं और हर दिन मर रहे हैं। कुलेबा ने कहा, अगर आप हमारे कष्टों से फायदा उठा रहे तो तो आपको आपको हमारी अधिक मदद करनी चाहिए। कुलेबा सोमवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि इस साल फरवरी से नवंबर तक, यूरोपीय यूनियन ने रूस से जितना कच्चा तेल खरीदा है उतना अगले 10 देशों ने कुल मिलाकर नहीं खरीदा।
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा, यूरोपीय संघ की ओर उंगली उठा कर यह कहना काफी नहीं होगा कि अरे, वो भी तो वही कर रहे हैं। कुलेबा के अनुसार, भारत का सस्ता रूसी तेल खरीदने का फैसला यूक्रेन की मानवीय पीड़ा के चश्मे से देखा जाना चाहिए। भारत के रूस के साथ करीबी रणनीतिक संबंध हैं और भारत संयुक्त राष्ट्र में बार-बार यूक्रेन के मुद्दे पर रूस के खिलाफ मतदान से बचता रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ